ओवरलोड बालू लदा ट्रेलर पलटा आवागमन बाधित रहा

वाराणसी-(काशीवार्ता)-लंका थाना क्षेत्र नुवाव में हाइवे के सर्विस मार्ग ओवर लोड बालू लदा ट्रेलर बुधवार को पलट गया। ओवरलोड होने के कारण ट्रेलर बैक करते समय गुल्ला तोड़ने से गाड़ी पलट गया। ट्रेलर पलटने के बाद डीजल फैलकर हाइवे के सर्विस मार्ग पर डीजल बह गया। डीजल बहने से सर्विस मार्ग फिसलन गया। सुबह के समय स्थानीय लोगों के साथ अन्य राहगीरों को आवागमन करने में परेशानी हुईं।नुवाव अंडर पास से निकलकर सर्विस मार्ग से आधा दर्जन से अधिक गांवों और कालोनियों में रहने वालों और बाहरी लोगों का आवागमन होता हैं। दोपहर बाद बालू खाली होने के बाद ट्रेलर को क्रेन की मदद से हटवाया गया।

TOP

You cannot copy content of this page