रोहनिया।गायत्री शक्तिपीठ नगवा वाराणसी के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मोहनसराय चौराहा स्थित गंगापुर रोड के किनारे शाखा गायत्री परिवार मोहनसराय द्वारा तीन दिवसीय श्री पावन प्रज्ञा पुराण एवं गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। आयोजक शिवकुमार गुप्ता पप्पू ने बताया कि आज शनिवार को प्रातः 9 बजे से मंगल कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक संगीतमय पावन प्रज्ञा पुराण कथा तथा दूसरे दिन रविवार को सुबह 6से 7 बजे तक सूर्य ध्यान एवं गायत्री मंत्र जाप 8 बजे से 12 तक देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ शाम को 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक संगीत में प्रज्ञा पुराण कथा तथा तीसरे दिन सोमवार को सुबह 6 से 7 बजे तक सूर्य ध्यान एवं गायत्री मंत्र जप 8से 12 बजे तक गायत्री यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार एवं पूर्णाहुति, कार्यकर्ता गोष्टी तथा शाम को 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा विराट द्वीप यज्ञ एवं टोली विदाई आदि कार्यक्रम होगा।उन्होंने गायत्री परिवार के लोगों व अन्य श्रद्धालुओं को यज्ञ में शामिल होने हेतु भारतीय वेशभूषा धोती कुर्ता में पधारने हेतु आग्रह किया।
