फुलवरिया ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, तीन वाहन आपस में टकराए

वाराणसी। 25 दिसंबर 2025 को रात करीब 8:15 बजे लहरतारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया ओवरब्रिज पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही लहरतारा चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मौके पर जांच में पता चला कि स्कॉर्पियो (नंबर BR04AQ9248), स्कोडा कार (नंबर UP65FP3355) और एक मोटरसाइकिल (नंबर UP63BE5718) के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल चालक संतुलन खोकर ओवरब्रिज से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने तत्काल राहत कार्य करते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर, बीएचयू भेजवाया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

TOP

You cannot copy content of this page