यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई: 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, ISI और पाक गैंगस्टर से जुड़े तार
उत्तर प्रदेश एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाराबंकी निवासी दानियल अशरफ और कुशीनगर निवासी कृष्णा मिश्रा के रूप में हुई है। एटीएस के अनुसार दोनों आरोपी पाकिस्तान के गैंगस्टर शाहजाद भट्टी और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहे थे।…
