अस्सी घाट मार्ग पर दो गुटों में खूनी संग्राम, 15 मिनट तक सड़क बनी अखाड़ा

वाराणसी। अस्सी घाट मार्ग पर बनारस हवेली के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो पक्षों के बीच मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले, डंडों से प्रहार हुआ और करीब 15 मिनट तक सड़क जंग का मैदान बनी रही। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान राहगीर तमाशबीन बने रहे और किसी ने बीच-बचाव की हिम्मत नहीं जुटाई।
घटना के समय गंगा आरती को लेकर मार्ग पर भारी भीड़ थी, जिससे हालात और बिगड़ गए। मारपीट के चलते सड़क पर जाम लग गया और लोग फंसकर रह गए। सबसे बड़ा सवाल यह रहा कि इतने व्यस्त समय और संवेदनशील इलाके में पुलिस का कहीं अता-पता नहीं दिखा। मौके पर पुलिस की गैरमौजूदगी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

TOP

You cannot copy content of this page