काशी विद्यापीठ में छात्र पर हमला करने वाला आलोक उपाध्याय गिरफ्तार

वाराणसी में अपराध पर रोक लगाने के लिए सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा और उनकी टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने काशी विद्यापीठ में छात्र की हत्या का प्रयास करने के आरोपी आलोक उपाध्याय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

आलोक उपाध्याय पर हाल ही में एक छात्र पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा था। घटना के बाद से वह फरार था, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि भी काफी गंभीर है। वह 31 अक्टूबर 2018 को कैंट थाना क्षेत्र के जेएचवी मॉल में हुए डबल मर्डर केस में भी आरोपी रह चुका है, जिसमें दो लोगों की हत्या हुई थी।

सिगरा पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

TOP

You cannot copy content of this page