मंडुवाडीह आरओबी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल

वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के मंडुवाडीह आरओबी पर सोमवार की अपराह्न एक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, अभिषेक कुमार (24) निवासी हरसोस, गंगापुर, रोहनिया, सिगरा से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मंडुवाडीह आरओबी के ऊपर एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अभिषेक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर कस्बा चौकी इंचार्ज राहुल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल ट्रॉमा सेंटर भेजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

TOP

You cannot copy content of this page