
प्रधानमन्त्री के लक्ष्य 2029 तक पांच ट्रिलियन डॉलर के सापेक्ष उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है: अनिल राजभर
2012-17 तक केवल 138000 लोगों को सरकारी नौकरी मिली लेकिन योगी सरकार ने आठ वर्षों में साढ़े सात लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गयी: श्रम एवं सेवायोजन मंत्री
पिछले आठ वर्षों में वाराणसी की धरती पर लगभग 41000 करोड़ से ज्यादे के कार्य हुए हैं: अनिल राजभर
2017 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 57000 थी जो आज बढ़कर 93000 हो गयी: श्रम मंत्री
आज उत्तर प्रदेश निवेश में दूसरे स्थान पर है, जबकि 2017 में हम 14वें स्थान पर थे: अनिल राजभर
5600 लोगों को इसराईल में ऊँची तनख्वाह पर नौकरी दिलायी गयी है तथा 1800 और लोग तैयार हैं जिनको इस्राइल भेजा जा रहा है: श्रम मंत्री
आने वाले एक वर्षों में सरकार 25000 लोगों को विदेशों में नौकरी दिलायेगी: श्रम एवं सेवायोजन मंत्री
यूपी एग्रीज योजना के साथ किसानों की उपज का सर्वोत्तम मूल्य दिलाने की है: श्रम एवं सेवायोजन मंत्री
2017 से पूर्व की सरकारों ने नहीं बताया की हमने क्या किया पर वर्तमान सरकार द्वारा लगातार जनता के बीच लिखित रूप में भी बताया जाता है कि किस प्रकार कौन से विकास कार्य हो रहा: रविंद्र जायसवाल
भगवान शंकर ने आशीर्वाद दिया की मोदी-योगी ने गद्दी संभाली और देश-प्रदेश में विकास की गति शुरू हुई तथा कानून का राज स्थापित हुआ: स्टांप राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
अच्छे शासक के साथ अच्छे अधिकारी काम करते हैं। आज थाने नहीं बिक रहे, पूरी स्वतंत्रता से निर्भीक होकर कार्य कर रहे हैं: मंत्री रविन्द्र जायसवाल
जिलाधिकारी तथा मुख्य अधिकारी के कार्यों की मुक्त कंठ प्रशंसा भी की गयी
वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘आठ साल बेमिसाल’ सेवा, सुरक्षा व सुशासन के तहत कटिंग मेमोरियल में आयोजित तीन दिवसीय विभागीय प्रदर्शनी एवं परिचर्चा के अंतिम दिन आज मुख्य अतिथि के रूप में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय विभाग के मंत्री श्री अनिल राजभर उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि द्वारा संबोधन के दौरान कहा गया की पिछले आठ वर्षों में वाराणसी की धरती पर लगभग 41000 करोड़ से ज्यादे के कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम को सभी का बड़े स्तर पर आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी तथा मुख्य अधिकारी के कार्यों की मुक्त कंठ प्रशंसा भी की। पिछले आठ वर्षों में प्रदेश तथा केंद्र सरकार द्वारा बड़े स्तर पर विकास कार्य हुए हैं जिसकी चर्चा आमजन के बीच करना हम सभी का कर्तव्य है। आज विदेशों में भी भारतीयों के प्रति तथा देश में उत्तर प्रदेश वासियों के प्रति लोगों की धारणा बदली है। उन्होंने कहा 2017 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 57000 थी जो आज बढ़कर 93000 हो गयी है तथा अगले दो वर्षों में इसे हम सवा लाख ले जाएंगे। आज सरकार की प्रथमिकता सभी नौजवानों के सपनों को साकार करते हुए मुख्य धारा से जोड़ने की है। सरकार का उद्देश्य गरीब कल्याण, महिला उत्थान, किसानों को गति देने का उद्देश्य लिये मुख्यमंत्री ने कार्य करके अपने संकल्प को दोहराया है। पूर्व में किसान खेतीबाड़ी छोडकर महानगरों में ठोकर खा रहा था, लेकिन किसान आज पुनः खेतों को लौटा है तथा प्रदेश आज कई फसलों के उत्पादन में नंबर वन बना है। आज सरकार का ध्यान पूरी जिम्मेदारी से यूपी एग्रीज योजना के साथ किसानों की उपज का सर्वोत्तम मूल्य दिलाने की है, उसके लिए जेवर एयरपोर्ट को ऐक्टिव किया जा रहा ताकि जहां उचित मूल्य मिले वहीँ उत्पाद को भेजा जा सके ताकि किसानों को फसल का दोगुना-तिगुना से भी ज्यादे मूल्य मिल सके। सरकार 500 किसानों को अभी विदेश भ्रमण पर ले जायेगी ताकि उनको एक्सपोजर दिया जा सके। आज सरकार बच्चे के पैदा होने से बड़े होने तक सभी उद्देश्य पूरे कर रही है। पिछली सरकार में 2012-17 तक केवल 138000 लोगों को सरकारी नौकरी मिली लेकिन योगी सरकार ने आठ वर्षों में साढ़े सात लाख लोगों को सरकारी नौकरी तथा 14 लाख लोगों को निजी नौकरियां दी है। आने वाले एक वर्षों में सरकार 25000 लोगों को विदेशों में नौकरी दिलायेगी। 5600 लोगों को इसराईल में ऊँची तनख्वाह पर नौकरी दिलायी गयी है तथा 1800 और लोग तैयार हैं जिनको इस्राइल भेजा जा रहा है। नर्सों को भी भी विदेशों में अच्छे पैकेज पर कार्य दिलाने का सरकार प्लान तैयार की है। हर हाथ को काम का संकल्प ही योगी सरकार का लक्ष्य है। कोई बेरोजगार नहीं होगा सरकार लगातार मुख्यमंत्री रोज़गार योजना से इस दिशा में कार्य करने हेतु दृढ़संकल्प है। तीन करोड़ लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा गया है तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी में बनारस प्रथम स्थान पर है। प्रधानमन्त्री के सपने 2029 तक पांच ट्रिलियन डॉलर के सापेक्ष उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। महिलाओं का सशक्तिकरण तथा उनका उत्थान योगी सरकार में पिछले आठ वर्षों में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से जितना नहीं हुआ उतना पिछले आठ वर्षों में हुआ है। आज सबसे ज्यादे एक्सप्रेसवे हैं उत्तर प्रदेश मे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था सबसे सुरक्षित है, सभी लोग यहां सुरक्षित हैं। यही वजह है दुनिया के बड़े उद्योगपति दौड़े आ रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश निवेश में दूसरे स्थान पर है, जबकि 2017 में हम 14वें स्थान पर थे। नौजवानों के अरमानो को पूरा करने पर दिनरात कार्य किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य 2029 तक उत्तर प्रदेश को देश में नंबूर वन बनाते हुए आर्थिक रूप से स्वतंत्र करने की है। देश को सबसे ज्यादे राजस्व उत्तर प्रदेश दे रहा। अंत में उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है की हम बदलाव को महसूस करें तथा इसकी सकारात्मक चर्चा लोगों के बीच करें। जेवर एयरपोर्ट तथा मुख्यमंत्री रोजगार योजना को जल्द क्रियाशील किया जायेगा जिससे उत्तर प्रदेश नयी ऊचाईयों को छुए तभी भारत पुनः विश्वगुरु बनेगा।
स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय रविन्द्र जायसवाल द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि 1947 से पहले गुलामी के समय जनता के प्रति कोई जवाबदेही नहीं थी, लेकिन लोकतंत्र आने के बाद न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका आयी तथा मतदान के बाद शासक तय होगा ये प्रथा शुरू हुई। हर पांच वर्ष पर सरकार को जनता के बीच पुनः जाना होता है। इसलिये हमारी-आपकी पूरी जिम्मेदारी है कि हम सरकारों के कामकाज का पूरा मूल्यांकन करें तथा लोगों के बीच उसकी सकारात्मक चर्चा भी करें। 2017 से पूर्व की सरकारों ने नहीं बताया की हमने क्या किया पर वर्तमान सरकार द्वारा लगातार जनता के बीच लिखित रूप में भी बताया जाता है कि किस प्रकार कौन से विकास कार्य हो रहे हैं। पूरा लेखा जोखा हम जनता के बीच रखते हैं। आज बनारस की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है, सभी जगह जाना आसान हुआ है। काशी पर भगवान शंकर ने आशीर्वाद दिया की मोदी-योगी ने गद्दी संभाली और देश-प्रदेश में विकास की गति शुरू हुई तथा कानून का राज स्थापित हुआ। उन्होंने सभी से जागकर सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों को देखने-समझने को कहा अन्यथा सो जाने पर गुंडों की सरकार आ जायेगी। पहले सरकारों में बूथ कैप्चर होते थे। आज लड़कियों रात में भी घुम फिर सकती हैं, केटरिंग कार्यों में लड़कियां रात में काम कर रही हैं। आज विभागों द्वारा स्टाल लगाकर बताया जा रहा है कि हमने क्या किया। अच्छे शासक के साथ अच्छे अधिकारी काम करते हैं। आज थाने नहीं बिक रहे, पूरी स्वतंत्रता से निर्भीक होकर कार्य कर रहे हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्य द्वारा आठ साल बेमिसाल कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उत्तर प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर होते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हर नागरिक के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। 2017 में प्रदेश में कानून व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती थी, पर आज कानून व्यवस्था में बड़े सुधार के बाद सभी लोग सुरक्षित हुए हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य तथा शिक्षा में सुधार हेतु कई बड़ी योजनाएं लागू की गयी हैं। रोजगार बढ़ाने हेतु निवेश प्रोत्साहन योजना लागू की गयी जिससे बड़े उद्योग लगे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में धनराशि को 51000 से बढ़ाकर एक लाख किया गया। विश्वकर्मा सम्मान योजना भी हस्तशिल्पियों के लिये नयी वरदान साबित हुई है। किसान सम्मान निधि में किसानों को छह हजार सालाना दिया जा रहा है। मिशन शक्ति से महिलाओं को सुरक्षित किया गया है। 80 करोड़ लोगों को राशन देकर सुनिश्चित किया गया है कि कोई भूखा नहीं सोये।
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि द्वारा कहा गया कि 2014 में केंद्र तथा 2017 में प्रदेश की सरकार बनने के बाद बड़े स्तर पर विकास कार्य हुए हैं। पूरे प्रदेश से भय का माहौल खत्म हुआ जिससे बड़े स्तर पर निवेश हुआ। व्यापारी खुले मन से व्यापार कर रहा है। आज सड़कें चमचमा रही हैं। हर क्षेत्र में प्रदेश तरक्की कर रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। जिलाधिकारी एस राजलिंगम द्वारा बुके तथा अंगवस्त्र देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदेशों को वर्चुअल माध्यम से प्रस्तुत किया गया। वीडियो डाक्यूमेंट्री के माध्यम से आठ वर्ष के विकास को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा सूचना विभाग द्वारा लगी प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए पंडाल में लगी सभी विभागीय प्रदर्शनियों का बारीकी से अवलोकन करते हुए प्रश्न-उत्तर भी किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा पांच दिव्यांगजन को प्रतीकात्मक रूप से हियरिंग ऐड, ट्राईसाइकिल दिया गया। नयी चयनित आंगनबाड़ी को नियुक्ति पत्र, युवा उद्यमी योजना के तहत टूलकिट तथा ऋण वितरण प्रमाणपत्र, राजकीय तथा आईटीआई विद्यालय के 10 बच्चों को टेबलेट, 10 राशन कार्ड धारकों को कार्ड वितरण, पिछड़ा वर्ग में दो लोगों को ओ-लेवल प्रमाणपत्र, छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति पत्र, मातृत्व शिशु एवं बालिका योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाणपत्र समेत मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना अंतर्गत चार लोगों को 10 लाख का चेक दिया गया। आज के कार्यक्रम में जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को कुल 226 उपकरण वितरित किये गये जिसमें 30 ट्राईसाइकिल भी शामिल हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा जिला कमांडेंट श्री बृजेश कुमार मिश्रा एवं एक्सिस बैंक से श्री विक्रम पाठक (वाईस प्रेसेंडेंट) ,श्री रवि सिंह (हेड गवर्नमेंट बैंकिंग) अथवा श्री राज तिवारी (क्लस्टर सैलरी मैनेजर) द्वारा दिवगंत होमगार्ड जवान के आश्रिता पत्नी को ३४ लाख रुपये का बिमा धनराशि चेक प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सदस्य विधान परिषद माननीय चेतनारायण सिंह, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कार्यक्रम संयोजक जगदीश त्रिपाठी उपस्थित रहे।