एंबुलेंस की चपेट में आने से महिला की हुई मौत,परिजनों ने किया हंगामा

मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी एवं एसीपी राजातालाब के आश्वासन पर मामला हुआ शांत

वाराणसी -(काशीवार्ता)-स्थानीय थाना क्षेत्र के कोईली पुल के पास राजातालाब जख्खिनी मार्ग पर शनिवार की बीती रात में जंसा थाना क्षेत्र के रैसीपुर निवासिनी प्रियंका सिंह उर्फ पिंकी उम्र लगभग 40 वर्षीय ऑटो सवार महिला को सामने से तेज रफ्तार में आ रही एंबुलेंस ने टक्कर मार दी जिससे उक्त महिला के सिर में गंभीर चोट लग गयी।घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उक्त गंभीर रूप से घायल महिला को जख्खिनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उक्त घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के रैसीपुर निवासी अमित सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह उर्फ पिंकी अपने मायके जख्खिनी क्षेत्र के सीहोरवा दक्षिणी गांव में अपने बीमार भतीजे को देखने के लिए ऑटो पर सवार होकर जा रही थी।टक्कर मारने वाला एंबुलेंस जख्खिनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का ही था।घटना की सूचना पाकर परिजनों का रो रो कर पूरा हाल हो गया और गांव में मातम छा गया।उक्त मृतक महिला को दो बच्चे हैं।उक्त मृतक महिला के शव को लेकर परिजनों ने जख्खिनी पुलिस चौकी पर मुआवजा सहित विभिन्न मांगो को लेकर हंगामा कर दिये।जिसकी सूचना पाकर मौके पर राजातालाब थाना सहित आसपास थाने की पुलिस पहुंच गयी। मामला गंभीर होने पर मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार तथा एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने परिजनों की विभिन्न मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर मामला को शांत कराया।उक्त मृतक महिला की शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

TOP

You cannot copy content of this page