सारनाथ, वाराणसी , स्थानीय थाना अंतर्गत तिलमापुर गांव में शनिवार को घर के किचन में गैस सिलेंडर से रिसाव होने पर आग लग गई, आग बुझाने आए पड़ोसी रमेश यादव भी झुलस गए। पड़ोसियों की सूझ बुझ से आग पर काबू पा लिया गया, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के संबंध मे मिलीं जानकारी अनुसार सारनाथ तिलमापुर श्रेत्र के निवासी रागिनी चौबे (३५) शनिवार को खाना बनाने के लिए किचन में गई तो उन्हें गैस सिलेंडर की महक लगी यह बात वह अपने पति राजू चौबे से बोली राजू चौबे ने बात को गंभीरता से नहीं लिया। इसी दौरान रागिनी चौबे ने जैसे ही माचिस लगाया टंकी अचानक जलने लगा और आग सिलेंडर के पाइप को भी पकड़ लिया। जिसे देख रागिनी चौबे चीखने चिल्लाने लगी और रागिनी चौबे ने रेगुलेटर बंद करने की कोशिश की तो उनका हाथ झुलस गया। देखते देखते पड़ोसी तथा घर के परिजन भी इकट्ठे हो गए। पड़ोसी रमेश यादव ने साहस दिखाते हुए जुट के बोरे को भीगा कर टंकी को खोल कर बाहर मैदान में फेंक दिया। जिसके चलते रमेश यादव का हाथ भी आग में झुलस गया। एक बड़ा हादसा होने से टल गया दोनों घायलों को नजदीकी चिकित्सा में उपचार हेतु ले जाया गया जहां दोनों का उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
