उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की वाराणसी इकाई के विजय कुमार बाबा जिलाध्यक्ष एवं विजय यादव जिला मंत्री बने

   वाराणसी। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की शनिवार को आयोजित बैठक में समस्त विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए और  द्विवार्षिक वार्षिक चुनाव पर विचार विमर्श किया। तदुपरान्त चुनाव अधिकारी प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कमला सिंह पटेल एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष सुखिया बानो के देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें विजय कुमार बाबा जिलाध्यक्ष एवं बृजेश कुमार कार्यवाहक अध्यक्ष,     शिव कुमार राम जिला उपाध्यक्ष, विजय यादव जिला मंत्री, संदीप कुमार कोषाध्यक्ष, विनोद कुमार सिंह जिला ऑडिटर निर्वाचित हुए।
   बैठक में त्रिवेणी प्रसाद प्रांतीय संरक्षक, अशोक कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष, कमला सिंह पटेल प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष,  सुफीया बानो प्रांतीय उपाध्यक्ष,  गुनई राम प्रजापति प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष वन विभाग, द्वारिका प्रसाद जिलाध्यक्ष चंदौली, विजय कुमार कनौजिया, संदीप कुमार व रामकुमार आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।

TOP

You cannot copy content of this page