बहरीन में भारतीय ज्ञान परम्परा एवं शास्त्रों का बजेगा डंका-कुलपति

वाराणसी (काशीवार्ता)। नव भारत इंटरनेशनल बहरीन साम्राज्य में भारतीय संस्कृति, परम्परा, कला, भाषा और विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक व मानवीय गतिविधियों के प्रचार और प्रसार से संबंधित है। भारतीय ज्ञान परम्परा, संस्कृति पर सहयोगात्मक शोध कार्य करने की संभावना की खोज करेंगे। उक्त विचार सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.बिहारी लाल शर्मा ने आज नव भारत इंटरनेशनल, बहरीन साम्राज्य के साथ एमओयू पत्र पर हस्ताक्षर करके व्यक्त किया।
कुलपति प्रो शर्मा ने बताया कि उक्त एमओयू वर्चुअल/ऑफलाइन मोड के माध्यम से वैदिक परम्परा ज्ञान और संस्कृत भाषा के प्रचार, शिक्षण, प्रमाणीकरण के उद्देश्य से दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षर किये गये हैं। दोनों संस्थाओं के बीच शैक्षणिक और सांस्कृतिक सहयोग को बढावा देने तथा अनुसंधान एवं नवाचार को भी लाभ प्राप्त होगा।

समझौते के मुख्य बिंदु

  • दोनों संस्थान वैदिक परंपरा ज्ञान और संस्कृत भाषा के प्रचार, शिक्षण, प्रमाणीकरण के उद्देश्य से सहयोग करेंगे।
  • दोनों संस्थान आभासी कक्षाएं, कार्यशालाएं, सम्मेलन आयोजित करेंगे।
  • संकाय सदस्यों के समान आदान-प्रदान के लिए तौर-तरीके निर्धारित किए जाएंगे।
  • दोनों संस्थानों के शोध विद्वान और शिक्षण संकाय भारतीय ज्ञान परंपरा/भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) पर सहयोगात्मक शोध कार्य करेंगे।
  • दोनों संस्थान अल्पकालिक संस्कृत पाठ्यक्रम संचालित करेंगे।
    समझौते की शर्तें हस्ताक्षर किए जाने पर तुरंत प्रभावी होंगी
  • समझौते को तीन महीने की अग्रिम सूचना देकर समाप्त किया जा सकता है।
  • किसी भी विवाद को आपसी चर्चा के आधार पर सुलझाया जाएगा।

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय व नवभारत इंटरनेशनल डब्ल्यू.एल.एल. बहरीन के बीच एमओयू

नव भारत इंटरनेशनल डब्ल्यूएलएल किंगडम ऑफ बहरीन के संरक्षक जी.प्रदीप कुमार ने बताया कि भारतीय ज्ञान परम्परा एवं शास्त्रों के संरक्षक के रूप में स्थापित भारत की यह संस्था समझौते के अनुसार प्रथम पक्ष है, जिसके एमओयू से बहरीन में शास्त्रों का अंदर निहित अमृत/ज्ञान तत्वों का अध्ययन-अध्यापन एवं अनुसंधान का लाभ प्राप्त होगा। दुनियां का सम्पूर्ण देश भारत और भारतीय ज्ञान परम्परा एवं भारतीय संस्कृति की तरफ उन्मुख है। इसी दिशा में बहरीन के भी विद्यार्थियों को दूरगामी लाभ प्राप्त होगा। एमओयू पर दोनों संस्थाओं के प्रमुखों के अतिरिक्त बहरीन के नव भारत इंटरनेशनल डब्ल्यू.एल.एल.बहरीन साम्राज्य के निदेशक रुद्रेश कुमार सिंह एवं रितेश दुबे ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर किया। उक्त जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी शिशेन्द्र मिश्र ने दी।

TOP

You cannot copy content of this page