कुलपति प्रो.हरेराम त्रिपाठी आसाम के केन्द्रीय विश्वविद्यालय प्रबंधन समिति में हुए नामित

वाराणसी (काशीवार्ता)। राष्ट्रपति द्वारा कुलपति प्रो.हरेराम त्रिपाठी को कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय नागपुर को तेजपुर केन्द्रीय विश्वविद्यालय आसाम की प्रबंधन समिति में सदस्य के रूप में नामित किया है। उक्त नामांकन तीन वर्ष की अवधि के लिए किया गया है, जो 8 से प्रभावी हो गया है। उक्त जानकारी उच्च शिक्षा विभाग के अनुसचिव राजेश कुमार एवं तेजपुर केन्द्रीय विश्वविद्यालय असम के कार्यकारी कुलसचिव प्रो.प्रीतम दबे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। प्रो.हरेराम त्रिपाठी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के पूर्व कुलपति रह चुके हैं। मूल रूप से चकिया, पोस्ट शंकरपट्टखौली कुशीनगर के निवासी हैं। वर्तमान में कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय नागपुर में कुलपति पद पर कार्यरत हैं। वह भारतीय दर्शन, न्याय शास्त्र, सांख्य योग और संस्कृत साहित्य के प्रख्यात विद्वान हैं। देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों व परिषदों के सदस्य एवं सलाहकार के दायित्वों का भी निर्वहन भी कर रहे हैं। प्रो.त्रिपाठी को संस्कृत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिला है। राष्ट्रपति द्वारा मां वादरायण व्यास सम्मान, प्रदेश सरकार द्वारा पाणिनि पुरस्कार और शांकर पुरस्कार सहित अनेकों पुरस्कार एवं सम्मान शामिल हैं।
प्रो.हरेराम त्रिपाठी को काशी के विद्वानों ने शुभकामनाएं और बधाई दी है। उक्त जानकारी सम्पूर्णानद संस्कृत विश्वविद्यालय के जन सम्पर्क अधिकारी शशीन्द्र मिश्र ने दी।

TOP

You cannot copy content of this page