सील तोड़ कर निर्माण कराए जाने पर वीडीए ने दर्ज कराया मुकदमा

वाराणसी । विकास प्राधिकरण के भेलूपुर जोन के अवर अभियंता रोहित कुमार ने खोजवाँ बाजार में भवन का मानचित्र स्वीकृत न होने पर सीज किए गए मकान के निर्माण कार्य जारी रखने पर उसके मालिक मोहम्मद आरिफ व अन्य के विरुद्ध रविवार कोमुकदमा दर्ज कराया है। अवर अभियंता के अनुसार आरोपित मानचित्र स्वीकृत किए बिना 85 वर्गमीटर भूमिखंड पर तीन मंजिला मकान बना रहा था। उक्त मकान को 20 जनवरी को सीज कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया था। स्थल पर निरीक्षण के समय सील तोड़कर निर्माण कार्य किए जाने पर 27 फरवरी को ध्वस्तीकरण का आदेश भी पारित किया गया है।

TOP

You cannot copy content of this page