काशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। शिवराज सिंह चौहान ने भगवान शिव की आराधना की और प्रदेश व देश के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, भगवान शिव की पावन नगरी काशी में श्री बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन-पूजन से मेरा मन अलौकिक ऊर्जा से भर गया है। देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो यही प्रार्थना है।

TOP

You cannot copy content of this page