
काशीवार्ता न्यूज़।डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्री अरविंद कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व श्री अजीत सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना खुटहन, सरपतहा व शाहगंज की पुलिस टीम द्वारा दो पशु तस्करों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 09/10.09.2024 की रात्रि में लगभग 1:05 बजे थाना सरपतहा की तरफ से एक मोटरसाइकिल (एचएफ डीलक्स) काफी तेजी से जा रही थी। जब उसे रोका गया, तो मोटर साइकिल सवार पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने लगे, जिसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। इस सूचना पर थानाध्यक्ष खुटहन, शाहगंज व सरपतहा की पुलिस टीम द्वारा बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। बदमाशों द्वारा पुलिस टीम की गाड़ी को टक्कर मारते हुए भागने का प्रयास किया गया, लेकिन वे गिर गए। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। ग्राम सेवईनाला पुलिया के पास हुई इस मुठभेड़ में इरफान उर्फ किन्नी और आजाद घायल हो गए। इनके पास से दो देशी तमंचे (.315 बोर), दो खोखा कारतूस, दो मिस कारतूस, और एक मोटर साइकिल (एचएफ डीलक्स) बरामद हुई। घायल बदमाशों को जीवनरक्षार्थ तत्काल पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। नियमानुसार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण व अपराधिक इतिहास
1. इरफान उर्फ किन्नी पुत्र कल्लू उर्फ शेर अली निवासी बहरौली, थाना लंभुआ, जनपद सुल्तानपुर।
- मु0अ0सं0- 281/2024, धारा 109(1) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना खुटहन, जौनपुर।
2. आजाद पुत्र जहूर निवासी बघवारा माटीयारा, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर।
- मु0अ0सं0- 302/2023, धारा 279/337/338 भदावि, थाना सरपतहा, जौनपुर।
- मु0अ0सं0- 288/2022, धारा 323/504/506 भादवि, थाना सरपतहा, जौनपुर।
- मु0अ0सं0- 281/2024, धारा 109(1) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना खुटहन, जौनपुर।
विवरण बरामदगी
- दो देशी तमंचे (.315 बोर), दो खोखा कारतूस, दो मिस कारतूस, और एक मोटर साइकिल (एचएफ डीलक्स)।
गिरफ्तारी टीम
थाना खुटहन
- थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह मय हमराह व0उ0नि0 सकलदीप सिंह, उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार गौतम, का0 अजय यादव, का0 शंशाक त्रिवेदी, धर्मेन्द्र सिंह, का0 कुलदीप गोस्वामी, हे0का0 चालक योगेन्द्र प्रताप सिंह, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर।
थाना सरपतहा
- थानाध्यक्ष अरविन्द सिंह मय हमराह हे0का0 धर्मेन्द्र गिरी, हे0का0 गणेश यादव, का0 रामदवन यादव, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर।
थाना शाहगंज
- थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा मय हमराह का0 शशि चौहान, का0 अमरनाथ यादव, का0 अमन यादव, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर।