बनारस रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे, मचा हड़कंप

वाराणसी(काशीवार्ता)। शहर के बनारस रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर सोमवार सुबह एक रेल हादसा टल गया, जब यार्ड की ओर जा रही सुपरफास्ट ट्रेन के दो डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। यह घटना सुबह करीब 8:35 बजे उस समय हुई जब एक खाली ट्रेन प्लेटफॉर्म से कोचिंग यार्ड की तरफ साफ सफाई के लिए जा रही थी और मंडुवाडीह सब्जी मंडी क्षेत्र के पास पहुंची ही थी। आसपास मौजूद लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी, जिसके बाद घटना की जानकारी सामने आई।

सूचना मिलते ही के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर तुरंत कार्य शुरू किया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के मौजूदगी में डिरेल हुए दोनों डिब्बों को वापस पटरी पर चढ़ाने का कार्य तेज गति से किया गया। जानकारी के अनुसार डिरेल हुए डिब्बों में एक दीनदयालु कोच और एक पार्सल यान शामिल है।
घटना स्थल मंडुवाडीह क्षेत्र के पास होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। रेलवे अधिकारियों ने संबंधित ट्रेन की पहचान सार्वजनिक नहीं की है और मीडिया से दूरी बनाए रखी जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है।

TOP

You cannot copy content of this page