बाइक सवार दोनों उचक्के हुए फरार,भुक्तभोगी महिला ने पुलिस से की शिकायत
राजातालाब। हाईवे ओवर ब्रिज के नीचे राजातालाब में मंगलवार को दोपहर में एक राहगीर महिला से सोने का बिस्किट दिए जाने के बहाने सोने का चेन ले लिया। झांसे में आयी उक्त महिला लंका थाना क्षेत्र के नुआव की निवासनी पूनम सिंह पत्नी स्वर्गीय जयप्रकाश सिंह अपने मायके जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बाजार जा रही थी। दोपहर बाद में राजातालाब में ओवरब्रिज के नीचे पहुंची थी कि एक आदमी उनके पास आकर ऑटो का किराया पूछने लगा। बातचीत के दौरान उसने बताया कि उसके एक साथी के पास दो सोने की बिस्किट है। एक मैं ले रहा हूं एक आप ले लीजिए।सोने की चेन बदले में आप दे दीजिए। पूनम सिंह उस अज्ञात व्यक्ति के झांसी में आ गयी और अपनी सोने के चेन निकाल कर दे दी। उस अज्ञात व्यक्ति के द्वारा इन्हें सोने का बिस्किट भी दिया गया। पूनम को लगा कि यह नकली है तो उन्होंने उसे वापस कर दिया और अपना चेन वापस करने को बोली। अज्ञात व्यक्ति ने पॉलिथीन में लपेटकर सोने का चैन वापस कर दिया। जब उन्होंने उसे खोला तो वह दूसरी चेन थी जो नकली थी।इस बीच दोनों अज्ञात व्यक्ति वहां से चले गए थे। पूनम ने बताया कि दोनों अज्ञात व्यक्ति एक बाइक से थे और वह उन्हें झांसे में लेकर ऐसा कृत्य किया। जिसकी लिखित शिकायत भुक्त भोगी पूनम देवी ने राजातालाब पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन उक्त दोनों उचक्कों का पता नहीं लग सका।