
वाराणसी(काशीवार्ता)। विजयदशमी पर्व के पावन अवसर पर इस वर्ष भी समाज सेवा संघ द्वारा भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन परंपरागत रूप से वाराणसी के मलदहिया पटेल चौराहा पर होगा। संघ के अध्यक्ष मंगल सोनी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह कार्यक्रम लगातार 75 वर्षों से पंजाबी बिरादरी के सहयोग से होता आ रहा है।
इस बार 40 फीट ऊँचा रावण का पुतला तैयार किया गया है, जिसकी विशेषता यह है कि यह अपने पैरों पर खड़ा होगा। इसे लल्लापुरा के कारीगर शमशाद ने बनाया है।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां
- कार्यक्रम का शुभारंभ 6 अक्टूबर शाम 6 बजे से होगा।
- इंग्लिशिया लाइन से भव्य जुलूस निकलेगा, जिसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान की झांकियां शामिल होंगी।
- मंच पर श्रीराम द्वारा धनुष-बाण से रावण वध का दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा।
- रावण दहन के साथ भव्य आतिशबाजी और मेले का भी आयोजन होगा।
विशिष्ट अतिथि
- मुख्य अतिथि : प्रदेश सरकार के मंत्री रविन्द्र जायसवाल
- विशिष्ट अतिथि : चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह
सुरक्षा और व्यवस्थाएं
- प्रशासन से अनुमति प्राप्त कर ली गई है।
- श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हेतु पुलिस व पीएसी के जवानों की पर्याप्त तैनाती होगी।
- भीड़ को देखते हुए छोटे पटाखे चौराहे पर और बड़े पटाखे पास की छत से छोड़े जाएंगे।
संघ के कार्यकारिणी सदस्य मयंक सलूजा ने सजावट, मंच व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अन्य पदाधिकारियों ने भी उनके कार्यों की सराहना की।
कमल सलूजा, मयंक सलूजा, तिलक राज कपूर, विनय दत्त, दीपक माली, रजनी कोहली, डॉ. आशु निधा, निकर्ष सोनी, सूर्यकांत त्रिपाठी, परवेज, दिनेश कालरा, सुशील गुप्ता, सूरज कपूर, संदीप दादा और चमन दीप।