उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में शामिल हो चुका है-सुरेश खन्ना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं-प्रभारी मंत्री

उत्तर प्रदेश अब आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है-संसदीय कार्य मंत्री

योगी सरकार का लक्ष्य प्रदेश को देश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र बनाना है, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं-वित्त मंत्री

विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश प्रदर्शनी का भव्य समापन, योगी सरकार की उपलब्धियों पर हुआ विस्तृत प्रकाश

प्रदर्शनी सहित जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हो रहा जन-जागरण

     वाराणसी। अभूतपूर्व विकास एवं सतत् समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश” विषयक 8 दिवसीय भव्य चित्र प्रदर्शनी का गुरुवार को नाटी इमली स्थित ऐतिहासिक भरत मिलाप मैदान में गरिमामय समापन हुआ। प्रदर्शनी का समापन प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा किया गया, जबकि उद्घाटन प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल द्वारा किया गया था। यह प्रदर्शनी 19 से 26 मार्च तक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा उपलब्धियों को चित्रों, चार्ट और मॉडल आदि माध्यमों के जरिए आम जनता के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के समग्र विकास की तस्वीर को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। विकास की गाथा को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया, साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेशवासियों के नाम लिखी जा रही "पाती" को भी इस चित्र प्रदर्शनी में जनसामान्य के अवलोकनार्थ प्रदर्शित किया गया, जो विशेष रूप से आकर्षण बना रहा। प्रदर्शनी में बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कृषि, रोजगार सृजन, निवेश और कानून व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में हुए सुधारों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।
    मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। कानून व्यवस्था में सुधार, निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण और पारदर्शी प्रशासन ने प्रदेश को नई पहचान दिलाई है। योगी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले 9 वर्षों में हर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। गरीबों को आवास, किसानों को सम्मान निधि, युवाओं को रोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सड़क, एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट और मेट्रो जैसी बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और गंगा एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजनाएं विकास के प्रतीक बन चुकी हैं। साथ ही, मेडिकल कॉलेजों की संख्या में वृद्धि और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण से आम जनता को बेहतर इलाज उपलब्ध हो रहा है। मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश को देश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र बनाना है। इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में उत्तर प्रदेश की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रदेश सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
    इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दलों ने नुक्कड़ नाटक, लोकगीत प्रस्तुत कर जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की योजनाओं को सरल और रोचक तरीके से जनता तक पहुंचाया गया। नुक्कड़ नाटकों में स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया, किसान कल्याण और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। वहीं लोकगीतों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और विकास की कहानी को भावपूर्ण ढंग से दर्शाया गया। नुक्कड़ नाटक में "ओ, नदिया चले, चले रे धारा, तुझको चलना होगा, तुझको चलना होगा... " गीत पर प्रस्तुति को मंत्री ने सराहा 
 प्रदर्शनी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से उन्हें सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिलती है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
  समापन अवसर पर प्रभारी मंत्री के साथ महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
TOP

You cannot copy content of this page