फर्जी आर्मी ऑफिसर बनकर नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

वाराणसी। एसटीएफ यूनिट के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह छापेमारी करके ब्रिजइनक्लेव कॉलोनी में स्थित विभूति इंक्लेव में रहने वाले धमेंद्र पांडेय को गिरफ्तार किया हैं।आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन दो आईडी कार्ड मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस तीन पैन कार्ड दो डीएल तीन एटीएम दो अंक पत्र एक मार्कशीट बरामद हुआ हैं।आरोपी धर्मेंद्र पांडेय खुद को सेना में इंटेलिजेंस कमांडिंग ऑफिसर बताकर रेलवे शिक्षा और सेना में भर्ती करवाने के नाम पर कई लोगों से अपने खाते में 15 लाख रुपए से ऊपर लिया हैं। आरोपी द्वारा कई लोगों से सेना का ऑफिसर बताकर पैसा लेने की जानकारी होने पर सोमवार को एसटीएफ के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह अपनी टीम के साथ छापेमारी करने के लिए विभूति इंक्लेव पहुंचे। वहां पहुंचने पर आरोपी अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से कही से आया बेसमेंट में गाड़ी खड़ी करने के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसटीएफ निरीक्षक ने जांच करने के बाद आरोपी को भेलूपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। एसटीएफ इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भेलूपुर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया।

TOP

You cannot copy content of this page