
रामनगर (वाराणसी) काशीवार्ता। दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले 36वीं वाहिनी पीएसी, रामनगर के जवान दुर्घटना में मृत राजेश कुमार के परिवार को उसके वेतन खाते में कवर इंश्योरेंस के रूप में सोमवार को एक करोड़ 15 लाख रुपए एसबीआई रामनगर शाखा द्वारा प्रदान किया गया।
पुलिस सैलरी पैकेज के रूप में 36वीं वाहिनी पीएसी में तैनात मुख्य आरक्षी स्वर्गीय राजेश कुमार का खाता स्टेट बैंक के रामनगर शाखा में था इसी खाते में बैंक ने दुर्घटना में मृत्यु होने पर पीएसी के जवान को एक करोड़ पंद्रह लाख रुपए का बीमा कवर की धनराशि प्रदान किया सितंबर 2025 में छत्तीसवीं वाहिनी पीएसी में तैनात मुख्य आरक्षी की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी दिवंगत राजेश की पत्नी ने पुलिस वेतन पैकेज के अंतर्गत समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत एक करोड़ 15 लाख रुपए भुगतान के लिए दावा किया था डॉ रामकृष्ण स्वर्णकार एडीजी पीएससी लखनऊ, मनोज कुमार सोनकर डीआईजी पीएसी वाराणसी, डॉ अनिल कुमार पांडे सेनानायक 36 वीं वाहिनी पीएसी, प्रमोद कुमार शाखा प्रबंधक एसबीआई रामनगर, रिचा सिंह मुख्य प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय, कृष्ण मोहन पांडे की की उपस्थिति में कंचन देवी को 36वीं बटालियन पीएसी रामनगर मैं आयोजित एक समारोह के दौरान उक्त बीमा धनराशि का चेक प्रदान किया गया।
अरुण कुमार विश्वकर्मा मुख्य प्रबंधक सीएसपी टीम लीडर लखनऊ ने बीमा धनराशि का भुगतान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सराहनीय सहयोग किया।
