नगर निगम से आजादी की मांग को लेकर चला हस्ताक्षर अभियान

रामनगर (वाराणसी) काशीवार्ता।नगर पालिका बहाल करो की मांग को लेकर आज दूसरे मंगलवार को दिन में 11:30 बजे अशोक स्तम्भ के पास हस्ताक्षर अभियान चला।
रामनगर के लोगों ने मांग किया कि
हमें क्योटो और स्मार्ट सिटी नही
हमें हमारी नगर पालिका वापस चाहिए।
हमें चाहिए मुक्ति नगर निगम से । लोगों ने नगर पालिका बहाल करो की मांग को लेकर नगर पालिका बहाल करो के नारे लगा रहे थे। संघर्ष समिति की ओर से आज दूसरे दिन रामनगर चौक पर अशोक स्तम्भ के पास व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
जिसमें नगर के भारी संख्या में लोगो ने बढ़-चढ़कर हस्ताक्षर अभियान हिस्सा लिया।
नगर पालिका बहाल करो संघर्ष समिति को नगर के सभी वर्ग के लोगों का सहयोग मिल रहा है
हस्ताक्षर अभियान के दौरान नगर पालिका बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक सतनाम सिंह ने कहा कि नगर की जनता को क्योटो और स्मार्ट सिटी का सपना दिखाकर भारी गुमराह कर नगर की जनता के साथ घोर अन्याय एवं विश्वास घात किया गया है। जिसका परिणाम है कि आज नगर की आम जनमानस जन समस्याओं को लेकर त्रस्त एवं बेहाल हैं।
समस्याओं का अंबार लगा हुआ है नगर निगम के भ्रष्ट तानाशाह अधिकारी जन समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार करने एवं मनमाने तरीके से अवैध वसूली के लिए प्रयासरत रहते है।
श्री सिंह ने कहा कि रामनगर को क्योटो और स्मार्ट सिटी बनाने के बजाय नगर की जनता को उनकी अपनी नगर पालिका ही वापस कर दो नगर की जनता अपनी नगर पालिका से संतुष्ट रहेगी। कम से कम नगर पालिका परिषद से आम नागरिकों का हर समस्याओं का समाधान समय से हो जाता था ।और गरीब जनता के जेब पर बोझ भी नहीं पड़ता था।
मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान के दूसरे दिन संघर्ष समिति के संयोजक सतनाम सिंह सहसंयोजक शमशाद खान, विपिन सिंह, सुजीत सिंह, इश्तियाक अहमद ,डा शौकत अली, विनय मौर्य, धर्मराज बंटू , डॉ इनाम रजा, जितेंद्र, राजेन्द्र, चन्द्र प्रकाश, आदि सहित भारी संख्या में इंडिया गठबंधन सामाजिक संगठन एवं व्यापारीगण उपस्थित थे

TOP

You cannot copy content of this page