शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का एडिशनल पुलिस कमिश्नर पर बड़ा हमला,देखें वीडियो

‘बर्थडे केक’ काटती तस्वीर जारी कर लगाया साजिश का आरोप, आशुतोष महाराज के साथ फोटो पर उठाए सवाल

वाराणसी -मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने खिलाफ चल रही जांच को लेकर प्रयागराज के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर सीधे गंभीर आरोप लगाए हैं। शंकराचार्य ने पत्रकारों को एक फोटो दिखाते हुए दावा किया कि मामले की जांच कर रहे अधिकारी, शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज के साथ जन्मदिन मना रहे हैं और उनके साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। ​शंकराचार्य ने इसे एक ‘योजनाबद्ध साजिश’ करार देते हुए कहा कि एक हिस्ट्रीशीटर के साथ पुलिस के बड़े अफसर की ऐसी निकटता निष्पक्ष जांच पर सवालिया निशान लगाती है।

TOP

You cannot copy content of this page