दोस्त को पेड़ से बांध पिकनिक मनाने जा रही किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म, सनसनी

चंदौली। नौगढ़ थानाक्षेत्र में अपने दोस्त संग जा रही एक नाबालिग किशोरी से तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। युवकों ने किशोरी के दोस्त को पहले पेड़ से बांधा उसके बाद किशोरी को वहां से 100 मीटर दूर जंगल में ले जाकर कर दुष्कर्म किया। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उक्त घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार सोनभद्र निवासिनी कक्षा 12 की 17 वर्षीय किशोरी, गुरुवार को विद्यालय शिक्षण के लिए गई थी। विद्यालय से वापस लौटते वक्त लोहरा गांव निवासी अपने दोस्त के साथ किशोरी अपाचे बाइक से नौगढ जंगल की तरफ गहिला बाबा जा रही थी। गहिलाबाबा पहुंचने से 100 मीटर पहले तीन लोग खड़े मिले। तीनों ने किशोरी और उसके दोस्त को पकड़ लिया और उन्हें जगल के अन्दर ले गये। जहां तीनों ने मिल कर पहले उसके दोस्त को पेड़ से बांध दिया उसके बाद किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। किसी प्रकार रात में किशोरी अपने घर पहुंची तो अपने माता-पिता को सारी बातें बताई। जिसके बाद तीन युवकों का नाम क्रमश: अभिषेक, सुनील, शुभम का नाम सामने आया। तीनों नौगढ़ क्षेत्र के ही रहने वाले है। उक्त घटना में एक अज्ञात की भी संलिप्तता सामने आई है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म की तहरीर मिलने पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुये 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है।

TOP

You cannot copy content of this page