
वाराणसी ( काशीवार्ता)-आनंद चंदोला खेल महोत्सव के दूसरे चरण में शनिवार को 37वीं दीनानाथ गुप्त स्मृति मीडिया बैडमिंटन, विश्वनाथ सिंह दहू स्मृति मीडिया टेबल टेनिस, कैरम व शतरंज प्रतियोगिता पराड़कर स्मृति भवन में शुरू हुई। यह प्रतियोगिता वाराणसी प्रेस क्लव द्वारा आयोजित हो रही है। शतरंज में संतोष चौरसिया, संदीप गुप्ता और केबी रावत दो- दो बाजी जीत कर शीर्ष पर है। आर संजय, चंदन रूपानी, ओपी चौधरी और पंकज त्रिपाठी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। विजय कुमार और दिनेश पाठक रेफरी रहे।कैरम में संदीप गुप्ता ने चंद्रप्रकाश को, सुनील शुक्ला ने नीलाम्बुज तिवारी को, चंदन रूपानी ने सुशील मौयी को, आर संजय ने डा. अत्रि भारद्वाज को, पंकज त्रिपाठी ने सागर यादव को, रवीन्द्र त्रिपाठी ने अमित खन्ना को, शैलेश चौरसिया ने अरुण मालवीय को तथा रोहित चतुर्वेदी ने अरविन्द्र मिश्र को हरा कर अंतिम आठ में प्रवेश किया।
अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी रमेश वर्मा की देखरेख में राष्ट्रीय अम्पायर अश्वनी चक्रवाल, अभिषेक 13 जनवरी तक स्थान पराडकर स्मृति भवन, गोलघर मैदागिन रवि आयी और शोएब रजा निणीयक रहे। बैडमिंटन में प्रशांत मोहन, नीलाम्बुज तिवारी, संदीप शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, चंदन रूपानी, योगेश गुप्त, नितेश सिंह व संदीप गुप्ता ने अंतिम आठ में प्रवेश किया। 12 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से सभी शेष मैच खेले जायेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय जैन एवं प्रशांत केजरीवाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन से हुआ। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए इस तरह के खेल प्रतियोगिता का होना जरूरी बताया। काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष डा. अत्रि भारद्वाज, वाराणसी प्रेस क्लब के मंत्री विनय शंकर सिंह एवं कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने कार्यक्रम संचालन किया। यूपी कैरम संघ के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त, केडीएन राय, बीवी यादव, विनय सिंह, जितेन्द्र श्रीवास्तव, सुनील शुक्ला, खेल संयोजक कृष्ण बहादुर रावत मौजूद रहे।