
चोपन (सोनभद्र)।चोपन विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा बैरपुर में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने समाज को समानता,भाईचारे और मानवता का संदेश दिया।उन्होंने जाति-पाति और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर एक समरस समाज की कल्पना की, जो आज भी प्रासंगिक है।उन्होंने आगे कहा कि संत रविदास के विचारों को अपनाकर ही समाज में आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत किया जा सकता है।
वहीं वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन,संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डाला तत्पश्चात लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया।इस मौके इस मौके पर अध्यक्ष ऋषिकेश, पूर्व प्रधान रामवचन, भगवान दास, सत्येन्द्र भारती,कन्हैया लाल, सिद्धनाथ, राम किशुन, छोटे लाल, हीरालाल,ओम प्रकाश,आर्के,सोनू आदि ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।
