गर्मी के मौसम में आमजनमानस को पेयजल की परेशानी कत्तई न होने पाए-रविन्द्र

पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त न हो-स्टांप मंत्री

जहां कही भी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो, उसे तत्काल दुरुस्त कराए

1200 करोड़ की धनराशि से होने वाले पेयजल सुधार के प्रस्तावित कार्यों को समय से करा लिया जाए-मंत्री

  वाराणसी। प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने जलकल एवं जलनिगम के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये हैं कि गर्मी के मौसम में आमजनमानस को पेयजल की परेशानी कत्तई न होने पाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि केंद्र सरकार से प्राप्त 1200 करोड़ की धनराशि से होने वाले पेयजल सुधार के प्रस्तावित कार्यों को समय से करा लिया जाए, ताकि उसका उपभोग करके बेहत्तर पेयजल सुविधा लोगो को मुहैया कराया जा सके। 
    मंत्री रविन्द्र जायसवाल शनिवार को सर्किट हाउस में कमिश्नर एस. राजलिंगम, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, महाप्रबंधक जल कल, जल निगम व सिंचाई विभाग के अधिकारियो के साथ बैठक कर पेयजलापूर्ति आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि इस बार गर्मी में किसी भी परिवार को पेयजल पानी की समस्या न हो। इससे कोई भी परिवार वंचित न रहने पाए। उन्होंने जलकल एवं जलनिगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वे कराकर यह सुनिश्चित कराये कि कही भी पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त न हो। जहां कही भी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो, उसे तत्काल दुरुस्त कराए। उन्होंने शत प्रतिशत हैंडपंपों को चालू हालत में रखे जाने पर विशेष जोर देते हुए निर्देशित किया कि खराब हैंडपैपो का मरम्मत जलनिगम प्राथमिकता पर कराए। टंकियों से आपूर्ति होने वाले पेयजल की व्यवस्था भी दुरुस्त सुनिश्चित कराए जाने पर उन्होंने जोर दिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवार पेयजल व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की।
   बैठक में पार्षद रोहित मिश्रा, पार्षद अशोक मौर्या, पार्षद संजय जायसवाल, पार्षद राजेश यादव, पार्षद मदन मोहन दुबे, पार्षद संदीप रघुवंशी, पार्षद कुसुम पटेल, पार्षद सुशील गुप्ता, पार्षद सिद्धनाथ शर्मा, पार्षद बलिराम कन्नौजिया, पार्षद अभय पाण्डेय, पार्षद राजेंद्र मौर्या पार्षद जितेंद्र कुशवाहा, पार्षद रिंकू मौर्या, पूर्व पार्षद दिनेश यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतन कुमार मौर्या, विशाल गांधी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
TOP

You cannot copy content of this page