टेंगरा मोड़ पर अवैध पेट्रोल-डीजल कटिंग करने वालों पर छापा

भीटी चौकी के समीप कई महीने से चल रहा था अवैध पेट्रोल- डीजल कटिंग का धंधा

तीन टैंकर व उपकरण के साथ पांच गिरफ्तार

रामनगर (वाराणसी) काशीवार्ता। स्थानीय थाना अंतर्गत टेंगरा मोड़ के पास भीटी पुलिस चौकी से कुछ दूरी एक ढाबा के पीछे भोर में एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह और एस ओजी फस्ट की टीम ने छापा मारकर कर अवैध पेट्रोल डीजल कटिंग का धंधा करने वाले का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान मौके से तीन टैंकर में भरे 84 हजार लीटर पेट्रोल और तीन ड्रम से 550 लीटर अवैध डीजल पेट्रोल बरामद किया है। रामनगर में यह अबतक सबसे बड़ी अवैध कार्रवाई मानी जा रही है। एसीपी विजय प्रताप सिंह और एस ओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार बता दें यह धंधा कई वर्षों से चल रहा है। ऐसा नहीं की शासन प्रशासन को नहीं मालूम। इन लोगों पर सफेदपोश दबंग लोगों का संरक्षण प्राप्त है। यही कारण है कि अवैध पेट्रोल डीजल कटिंग के लिए महारथ हासिल है। वहीं रामनगर पुलिस एकबार फिर चर्चा में आ गई है ।अभी कुछ माह पूर्व एसओजी २ और तत्कालीन एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रधान ढाबा के पीछे छापा मारकर अवैध पेट्रोल डीजल कटिंग का भंडाफोड़ करते हुए दो टैंकर सहित कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अवैध पेट्रोल डीजल कटिंग करने वालों का हौसला इस कदर बुलंद हैं कि इस बार भीटी पुलिस चौकी से मात्र डेढ़ सौ मीटर दूर चंदौली मार्ग पर विंध्यवासिनी ढाबा के पीछे कुछ माह से अवैध पेट्रोल डीजल कटिंग का खेल जोरों से चल रहा था। किसी असंतुष्ट व्यक्ति की सूचना पर मंगलवार भोर में सवा तीन बजे एसीपी विजय प्रताप सिंह और एस ओजी फस्ट की टीम ने एकसाथ छापा मारकर मौके से तीन टैंकर तेल और तीन ड्रमों से 550 लीटर पेट्रोल जब्त कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। लेकिन जांच के बाद चार लोगों को छोड़ दिया गया जो वहीं बालू गिट्टी मंडी में काम करने वाले मजदूर थें। बाकी पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। गिरफ्तार लोगों में अलीनगर थाना क्षेत्र के गौतम नगर निवासी आलोक कुमार सोनू,अलीनगर का ही निवासी विवेक कुमार,सुल्तानपुर निवासी प्रेमचंद यादव,सोनभद्र निवासी सद्दाम बेग को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी टीम में एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह,एसओजी प्रभारी गौरव सिंह,उप निरीक्षक आयुष पांडेय,आरक्षी आलोक मौर्या, रमाशंकर यादव,अंकित मिश्रा, खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम में गुलाब चंद सप्लाई इंस्पेक्टर पुलकित वल्स,संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

TOP

You cannot copy content of this page