मोदी और बीजेपी के लिए संविधान के मानकों का कोई मायने नहीं: राघवेन्द्र चौबे

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने एक विज्ञप्ति जारी कर मोदी और उनकी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों से मोदी जी ने देश चलाने में संविधान और कानून की अवहेलना की है। इसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हैं, जिनका कार्यकाल 29 जुलाई को समाप्त हो गया था, लेकिन बिना किसी अधिसूचना के वे अब भी पद पर बनी हुई हैं। यह मोदी सरकार की मनमानी का स्पष्ट उदाहरण है।

राघवेन्द्र चौबे ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया को पत्र भेजकर इस प्रकरण में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि देश और राज्य में संवैधानिक व्यवस्था बनी रह सके। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके हर कदम में लोकतंत्र और संविधान को कुचलने की साजिश होती है। हालांकि, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उनकी तानाशाही कभी सफल नहीं हो पाएगी।

TOP

You cannot copy content of this page