वाराणसी में महिला उत्पीड़न मामले पर सियासत तेज, महिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

वाराणसी (काशीवार्ता )। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महिला इकाई उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अनुराधा यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी वाराणसी को ज्ञापन सौंपकर महिला उत्पीड़न के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि 25.03.2026 को धारा 173 बीएनएसएस के तहत एफआईआर संख्या 0113 थाना बिधू, पश्चिमी कमिश्नरेट कानपुर नगर में दर्ज हुई, जिसमें काशी की एक नाबालिग के साथ निहाल सिंह, निशांत दुबे उर्फ बिल्लू और पद्म त्रिपाठी पर दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बिधू (कानपुर) के स्थानीय विधायक व भाजपा के कुछ नेता प्रशासनिक दबाव बनाकर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। संगठन ने दोषियों को कड़ी सजा, पीड़िता को सुरक्षा, सरकारी नौकरी व आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर कांग्रेसजन सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। ज्ञापन पर अनुराधा यादव, राघवेंद्र चौबे, सरिता श्रीवास्तव, अभिलाषा यादव, अंजली चौबे सहित अन्य कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर रहे।

TOP

You cannot copy content of this page