वाराणसी: मारपीट में घायल युवक लापता, पुलिस तलाश में जुटी

वाराणसी के शिवपुर थाना अंतर्गत काशी राम आवास क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट के बाद उसके लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, काशी राम आवास निवासी विकास यादव अपने माता-पिता के साथ रहता है। उसकी मां पहले से ही दिव्यांग बताई जा रही है, जबकि पिता और पुत्र मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, बीती रात करीब 9:45 बजे पड़ोसी युवक आबू (पुत्र रिजवान) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान विकास यादव को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को खदेड़ा और घायल विकास को एम्बुलेंस के जरिए पंडित दीनदयाल अस्पताल भेजा। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि घायल युवक अस्पताल पहुंचा ही नहीं।
इलाके के निवासियों का यह भी आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी युवक दोबारा विकास को ढूंढने निकले थे। वहीं, घटना के बाद से ही विकास यादव का कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिवार के लोग काफी परेशान हैं।पुलिस के अनुसार, देर रात से ही लापता युवक की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

TOP

You cannot copy content of this page