8 मार्च को पीएम मोदी का वाराणसी दौरा संभावित,पीएमओं टीम ने रोपवे और कैंट स्टेशन का किया निरीक्षण

वाराणसी -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 8 मार्च को वाराणसी दौरा संभावित है। संभावित दौरे से पहले पीएमओ के अधिकारी वाराणसी पहुंच चुके हैं और शहर में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। पीएमओ टीम ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। रोपवे स्टेशन और कैंट रेलवे स्टेशन का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने इस दौरे में वाराणसी को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं।

TOP

You cannot copy content of this page