चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में कूड़े का अंबार

वाराणसी(काशीवार्ता)। चांदपुर इंडस्ट्रीयल एरिया आजकल कल गंदगी से जाना जाने लगा है। जब कि चांदपुर इंडस्ट्रीयल स्टेट औद्योगिक क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। लेकिन इस समय औद्योगिक क्षेत्र में कुड़े का अंबार लगा है। यहा सैकड़ो की संख्या में कल कारखाने है जहा काफी संख्या में मजदूर काम करते हैं। कूड़े के गंदगी से बीमारी फैल रही हैं। इस क्षेत्र से जाने वाले लोग इधर से नाक बंद कर गुजरते हैं। यह मार्ग चांदपुर से बाटा मोड़ को जोड़ती है। इस मार्ग से सैकड़ो की संख्या में लोगो का आवागमन होता है। स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राजेश भाटिया ने बताया कि इंडस्ट्रीयल एरिया के आस- पास कालोनी स्थित है जहा के लोग यहा कूड़ा फेक देते हैं जिसके कारण यहा गंदगी हुई है।

TOP

You cannot copy content of this page