स्थापना दिवस पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुटी पीस पार्टी, सोनभद्र में रणनीति बैठक आयोजित

10 फरवरी को लखनऊ में होगा स्थापना दिवस समारोह, सोनभद्र से सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल

चोपन, सोनभद्र। पीस पार्टी अपने स्थापना दिवस को लेकर पूरी तैयारी में जुट गई है। 10 फरवरी को राजधानी लखनऊ के रविन्द्रालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से चारबाग स्टेशन के सामने शुरू होगा। यह जानकारी पीस पार्टी के जिला अध्यक्ष अतहर कुरैशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि सोनभद्र जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लखनऊ जाएंगे। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

अतहर कुरैशी ने कहा कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में देश और संविधान की सुरक्षा, सामाजिक न्याय, तथा कमजोर और उपेक्षित वर्गों खासकर पिछड़े, दलित और मुस्लिम समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने दावा किया कि यह कार्यक्रम पार्टी के लिए ऐतिहासिक साबित होगा और आगे की रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी मजबूती से तैयारी कर रही है और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

इसी क्रम में चोपन स्थित जिला अध्यक्ष अतहर कुरैशी के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में जानकारी दी गई कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब सर्जन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं व आम जनता को संबोधित करेंगे।

बैठक में इरफान हमीदी, मुन्ना निशात, इम्तियाज इदरीसी, तबस्सुम जहां, आबिदा खान, मो. अनस, नंदू पाठक, चंदन सोनकर, शमसुद्दीन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TOP

You cannot copy content of this page