लोहता : लोहता रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह लगभग 45 वर्ष व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सुबह स्टेशन के पास टहल रहे लोगों ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति काशी विश्वनाथ ट्रेन नई दिल्ली से बनारस जा रही थी कि प्रातः लगभग 5 बजे के बाद अज्ञात व्यक्ति ट्रेन को देखकर पटरी पर चला गया जिससे उसका गला कट दो भाग में बट गया और उसकी तत्काल मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर लोहता पुलिस भी पहुंच गई। और उसका शिनाख्त कराया तो कयूम पुत्र अब्दुल रहमान निवासी धन्नीपुर का निवासी है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
