विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीण क्षेत्रों में पौधारोपण कर पर्यावरण का दिया संदेश

वाराणसी, ( काशीवार्ता)। रोहनिया विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कंचनपुर स्थित अपने आवास पर एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने पौधा रोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने से शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है और बढ़ती हुई तापमान नियंत्रण भी होता है इसलिए पौधों का संरक्षण करना हम लोगों का परम कर्तव्य है।

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के गोविंदपुर रोहनिया स्थित स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रताप सिंह तथा भैरव तालाब स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज परिसर में प्रबंधक सुशील सिंह तोयज,पयागपुर स्थित श्रीप्रकाश इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में इंजीनियर प्रकाश सिंह, आराजी लाइन ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल तथा प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश पटेल,ग्राम प्रधान मनोज वर्मा ने मोहन सराय प्राथमिक विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।

TOP

You cannot copy content of this page