किस दिन पैसों की लेन-देन करना शुभ माना जाता है? जानिए

ज्योतिष शास्त्र में हर दिन का विशेष महत्व बताया गया है। वहीं किसी भी काम को करने के लिए भी शुभ दिन और शुभ समय के बारे में जानना बेहद जरूरी है। अक्सर हम में से बहुत लोग ऐसे हैं, जो पैसों की लेन-देन करते हैं। कोई व्यापारिक स्थल पर पैसे लेते और देते हैं, तो वहीं किसी की मदद करने के लिए भी पैसों की लेन-देन करते हैं। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में भी पैसों की लेन-देन करते हैं। अब ऐसे में किस दिन पैसों देना और लेना शुभ साबित हो सकता है। आइये जानते हैं –

बुधवार के दिन पैसों की लेन-देन करना है शुभ

भगवान बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है, और वे बुद्धि, व्यापार और धन का प्रतीक हैं। बुधवार को भगवान बुध का वार माना जाता है। इस दिन उनकी पूजा करने से बुद्धि और विवेक प्राप्त होता है, जो धन कमाने और धन की बचत करने में सहायक होता है। बुधवार को किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक होती है। बुधवार को किए गए धन लेन-देन से नकारात्मकता का नाश होता है और धन में वृद्धि होती है। इसलिए इस दिन पैसों की लेन-देन करना उत्तम फलदायी साबित हो सकता है।

गुरुवार के दिन करें पैसों की लेन-देन

भगवान बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना जाता है, और वे ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक हैं। गुरुवार को भगवान बृहस्पति का वार माना जाता है। इस दिन उनकी पूजा करने से वृद्धि और विकास प्राप्त होता है। साथ ही इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करना भी उत्तम माना जाता है। अगर आप गुरुवार के दिन पैसों की लेन-देन कर रहे हैं, तो यह दिन आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

सोमवार के दिन करें पैसों की लेन-देन

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इसलिए इस दिन सुबह पैसों की लेन-देन कर सकते हैं। इससे धन वृद्धि होने की संभावना रहती है, लेकिन सोमवार के दिन संध्या के समय पैसों की लेन-देन करने से बचना चाहिए। इससे नुकसान हो सकता है और व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें।

पैसों की लेन-देन के दौरान रखें ध्यान

अगर आप किसी भी व्यक्ति से पैसों की लेन-देन कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि सुबह के समय ही यह शुभ माना जाता है। संध्या के समय नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक रहता है। जिसके कारण पैसों की लेन-देन से अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। इसलिए कभी भी किसी व्यक्ति को संध्या के समय पैसे देने से बचें।

TOP

You cannot copy content of this page