18 फरवरी को सोनभद्र दौरे पर राष्ट्रीय सचिव रविंद्र मणि निषाद, संगठन मजबूती पर होगा मंथन

सोनभद्र।जनपद में 18 फरवरी को महत्वपूर्ण राजनीतिक गतिविधि देखने को मिलेगी। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रविंद्र मणि निषाद का सोनभद्र आगमन प्रस्तावित है। वे ओबरा स्थित गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में संगठनात्मक ढांचे को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सदस्यता अभियान को तेज करने, क्षेत्रीय जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति तय करने पर विस्तृत चर्चा होगी। कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर सामाजिक न्याय एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया जाएगा।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बैठक जिले में पार्टी की सक्रियता को नई दिशा दे सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के निर्देश पर प्रदेशभर में संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोनभद्र की बैठक को विशेष महत्व दिया जा रहा है। आगामी दिनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के संभावित जनपद दौरे को लेकर भी तैयारियों के संकेत मिल रहे हैं।
जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद ने बताया कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रविंद्र मणि निषाद 18 फरवरी को सोनभद्र पहुंचेंगे तथा जिला अध्यक्ष ने
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को समय से पहुंचकर बैठक को सफल बनाने के लिए अपील किया ।

TOP

You cannot copy content of this page