नवागत प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने मुगलसराय कस्बे में किया पैदल गश्त, अतिक्रमणकारियों को दी सख्त हिदायत

मुगलसराय। कस्बे में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से नवागत प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने मंगलवार को पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने बाजार, मुख्य सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी और कहा कि सड़क को अवरुद्ध कर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को फुटपाथ और सड़क खाली रखने का निर्देश दिया ताकि आम लोगों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो।

इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने मृतक रोहिताश पाल के मेडिकल स्टोर और घटनास्थल का भी निरीक्षण किया तथा मामले से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने आसपास के लोगों से बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी जुटाई।

गश्त के दौरान वह स्टेशन गेट स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर भी काफी देर तक रुके और वहां की गतिविधियों का जायजा लिया। साथ ही सड़क किनारे चकना की दुकान लगाने वाले दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी देते हुए व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सतर्कता का माहौल देखने को मिला।

TOP

You cannot copy content of this page