Muharram 2024 Date: इस साल मुहर्रम कब है? इस दिन से शुरू हो रहा इस्‍लामिक नववर्ष और कब है आशूरा

न्यूज़ डेस्क। इस्‍लाम को मानने वाले लोगों के लिए मुहर्रम का महीना खास माना जाता है। इस्‍लामिक कैलेंडर में मुहर्रम का महीना पहला महीना होता है। तो आइये जानते हैं इस साल मुहर्रम का महीना कब शुरू हो रहा है।

कब है मुहर्रम?

मुस्लिम धर्म में मुहर्रम का महीना पवित्र माना गया है। हर साल चंद्र की स्थिति के अनुसार मुहर्रम की तारीख भी बदलती रहती है। इस्‍लामिक कैलेंडर के मुताबिक, अभी धू अल हिज्‍जा या जिल हिज्‍जह का महीना चल रहा है। यह इस्‍लामिक कैलेंडर का आखिरी महीना होता है. इसके बाद मुहर्रम का पहला महीना शुरू हो जाता है।

ऐसे में इस साल मुहरर्म की शुरुआत 7 जुलाई 2024 से और यौम-ए-आशूरा 17 जुलाई 2024 बताई जा रही है। हालांकि चांद का दीदार होने के बाद ही सही तिथि निर्धारित होती है। बता दें कि चंद्र इस्लामी कैलेंडर या हिजरी कैलेंडर में एक वर्ष में 354 दिन और 12 महीने होते हैं। साल के पहले महीने को मुहर्रम के रूप में मनाया जाता है। इस्लाम में रमजान के बाद मुहर्रम दूसरा सबसे पवित्र महीना माना जाता है।

मुहर्रम का महत्व

मुसलमानों के लिए मुहर्रम गम का महीना होता है। इसे इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत के गम में मनाया जाता है। इस्लाम धर्म से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार, 61 हिजरी (680वीं) में इराक में कर्बला में पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुस्सैन और उनके करीब 72 साथी इस्लाम रक्षा के लिए शहीद हो गए थे।

मुहर्रम के 10वें दिन इमाम हुस्सैन और उनके साथियों की शहादत हुई थी। इसलिए इस दिन को इसे यौम-ए-आशूरा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग काले कपड़े पहनते हैं और विभिन्न शहरों के इमामबाड़े से ताजिया जुलूस निकाला जाता है. ताजिया को इमाम हुसैन की कब्र का प्रतीक माना जाता है।

TOP

You cannot copy content of this page