यातायात माह 2025 के समापन समारोह में पुलिस कमिश्नर का प्रेरक संबोधन

उत्कृष्ट पुलिस कर्मियों व प्रतिभागी बच्चों को किया गया सम्मानित

सड़क सुरक्षा जीवन की प्राथमिक जिमेदारी- मोहित अग्रवाल

वाराणसी -(काशीवार्ता)-पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने सड़क दुर्घटनाओं के वास्तविक उदाहरणों एवं निजी अनुभवों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के महत्व को हृदयस्पर्शी ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का जीवन अमूल्य है।
यातायात नियमों का पालन केवल कानून नहीं, बल्कि मानवीय जिम्मेदारी और संवेदनशीलता है।
उन्होंने युवाओं से नियमों के पालन को अपनी जीवनशैली बनाने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। साथ ही बताया कि कमिश्नरेट पुलिस वाराणसी सड़क सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक, चौराहों के विकास और सुरक्षा चिह्नों के अद्यतन पर लगातार काम कर रही है। पुलिस कमिश्नर रविवार को आयोजित यातायात माह-2025 के भव्य समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। नुक्कड़ नाटक ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश कार्यक्रम में प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसमें लापरवाही पूर्ण ड्राइविंग से होने वाली दुर्घटनाओं, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व तथा मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले खतरों को जीवंत रूप में दिखाया गया। दर्शकों ने इस प्रस्तुति को गंभीर उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों व प्रतिभागी बच्चों को किया गया सम्मानित नुक्कड़ नाटक व प्रदर्शनी के साथ जागरुकता का संदेश संदेश के रूप में ग्रहण किया।यातायात प्रदर्शनी में आधुनिक तकनीक कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई विशेष प्रदर्शनी में आधुनिक ट्रैफिक प्रबंधन तकनीक, सिग्नल सिस्टम, सेफ्टी इक्विपमेंट, दुर्घटना बचाव उपकरण और जागरूकता सामग्री को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया। बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अनुशासनहीन वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई भारी शोर कराने वाले प्रेशर हार्न, मॉडिफाइड साइलेंसर और अवैध साइरन की विक्री व फिटिंग करने वाले दुकानदारों पर कड़ी
कार्रवाई के निर्देश पुलिस कमिश्नर ने दिये। सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन पुलिस कमिश्नर ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की सामूहिक शपथ दिलाई। इसमें दोपहिया पर हेलमेट का अनिवार्य उपयोगा, चार पहिया में सीट बेल्ट लगाना, शराब पीकर वाहन न चलाना, तेज रफ्तार और ओवर स्पीडिंग से बचना एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करना शामिल रहा। उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं व प्रतिभागियों का सम्मान यातायात माह के दौरान बेहतर यातायात संचालन एवं जनजागरूकता अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल एवं कॉलेज के स्तर पर आयोजित पोस्टर मेकिंग, क्विज, पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। पुलिस विभाग ने इन्हें भविष्य के ‘सड़क सुरक्षा दूत’ बताते हुए उनकी सराहना की।

TOP

You cannot copy content of this page