
मिर्जापुर की गैस एजेंसी ने कर रखा था बंद पेट्रोल पंप में भंडारण, ब्लैक में बेच रहे थे
वाराणसी -(काशीवार्ता)-एलपीजी गैस की किल्लत के बीच वाराणसी में कैंट पुलिस ने चौकाघाट के पास स्थित बंद पेट्रोलपंप की बिल्डिंग में अवैध गैस सिलेंडर का भंडारण पकड़ा है। पुलिस के अनुसार कमर्शियल गैस की करीब 200 से जायदा टंकियां भरी हुई मिली हैं।जो मिर्जापुर के अदलहाट स्थित गैस एजेंसी की ही। उसके मालिकों ने यहां भंडारण कर यहां से अवैध सप्लाई कर रहे थे। फिलहाल कैंट पुलिस ने छापेमारी की है और मौके पर मिले लोगों से पूछताछ जारी है। साथ ही मौके पर जिला आपूर्ति अधिकारी को भी बुलाया गया है।
बंद पेट्रोल पंप की बिल्डिंग में था भंडारण कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण की सूचना पर कैंट पुलिस ने चौकाघाट इलाके में बंद पेट्रोल पंप की बिल्डिंग में छापा मारा तो यहां भारी मात्रा में कमर्शियल गैस सिलेंडर भरे हुए मिले हैं। जिनकी संख्या 200 के पार है। गिनती कराई जा रही है। उन्होंने बताया यहां मौजूद कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। मिर्जापुर के अदलहाट में है गैस एजेंसी कैंट इंस्पेक्टर ने बताया- पूछताछ में पता चला है कि मिर्जापुर के अदलहाट में स्थित सनराइज गैस एजेंसी का यह माल है। जो अवैध रूप से इस पेट्रोल पंप में रखा गया था और यहां से होटलों और रेस्टोरेंटों को ऊंचे दामों में सप्लाई किया जा रहा था।
