वाराणसी। प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने रविवार को शहर उत्तरी विधान सभा क्षेत्र वार्ड सारनाथ में स्थित सारनाथ म्यूजियम के पास विधान मंडल विधायक निधि से 14 लाख की लागत से दो द्वार एक चतुरी पहलवान द्वार व दूसरा शहीद कैप्टन रुद्र प्रताप सिंह स्मृति द्वार का शिलान्यास/लोकार्पण किया। इस अवसर पर मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चतुरी पहलवान व शहीद कैप्टन रुद्र प्रताप के सम्मान में एन द्वारों का शिलान्यास/लोकार्पण किया गया। निश्चित रूप से लोगों को यह प्रेरणा देती रहेगी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह पार्षद संजय जायसवाल, पार्षद अभय पांडेय, पार्षद राजेश यादव, संगीता सिंह, अशोक सिंह, अजय कारगिल योद्धा, कर्नल अजीत सिंह,मेजर शशिकांत वर्मा, सुधीर सिंह पप्पू पूर्व ब्लाक प्रमुख, संतोष पहलवान उपस्थित रहें।