बरेका में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया याद

वाराणसी(काशीवार्ता)। बरेका के सामाजिक संगठन कुशवाहा मित्र मंडल द्वारा गुरुवार राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को उनके जयंती को परिसर स्थित कर्मचारी क्लब में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर याद किया।
उक्त अवसर पर वक्ताओं ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवनी तथा उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में इंडोर गेम रिंग फेंका प्रतियोगिता में महिलाएं तथा लड़कियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पुरुषों तथा बच्चों के लिए हॉकी प्रतियोगिता कराया गया।इस अवसर पर जूडो -कराटे में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शसुषमा वर्मा तथा शतरंज में अनन्या सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बच्चों के लिए खेलों से संबंधित क्विज प्रतियोगिता भी हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ट मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार मौर्य विशिष्ट अतिथि सम्राट अशोक युवा क्लब लोहता के संयोजक बबलू मौर्य, कुशवाहा अतिथि निवास छित्तूपुर के महामंत्री एडवोकेट अवधेश मौर्य की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशवाहा मित्र मंडल के महामंत्री राजेश कुशवाहा संचालन सुनील कुमार सिंह तथा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन कर्मचारी परिषद सदस्य मनीष सिंह ने किया। उपस्थित सदस्यों में संरक्षक जयराम सिंह ,अध्यक्ष संजय कुमार ,उपाध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य, राजीव कुशवाहा,रामचंद मौर्य, दिलीप,अनंत कुमार,आकाश, सूरज कुमार, अशोक कुशवाहा,चंदन कुशवाहा, विष्णु कुशवाहा, धीरेंद्र प्रताप सिंह ,उदित नारायण, चंदन मौर्या,राम सकल महतो सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

TOP

You cannot copy content of this page