गंगा के बीच नाव पर शराब पार्टी डीजे की धुन पर जश्न, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

वाराणसी -(काशीवार्ता)- गंगा नदी के बीच नाव पर शराब पार्टी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग नाव पर डीजे बजाते हुए शराब पीते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय की है जब माझी समाज के लोग मिर्जापुर स्थित बड़ी शीतला माता अदलपुरा के दरबार में बधावा लेकर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने गंगा के बीच नाव पर डीजे बजाकर पार्टी की, जबकि प्रशासन पहले ही गंगा में इस तरह के आयोजनों पर सख्त रोक लगा चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा आस्था का केंद्र है और इस तरह की गतिविधियां धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं। इससे पहले भी गंगा में इफ्तार पार्टी के मामले में पुलिस 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल वायरल वीडियो के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। और आरोपियों की पहचान की जा रही है। हालांकि की एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने कहा है कि जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

TOP

You cannot copy content of this page