अमरनाथ यात्रियों के लिए चन्दनबाड़ी में चलेगा काशी का 24वां विशाल भंडारा

कैंप में 300 यात्रियों के ठहरने का इंतजाम, बनारसी कचौड़ी, जलेबी संग ठंढई व पान का उठाएंगे लुफ्त

वाराणसी (काशीवार्ता)। श्रीबाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति के बैनर तले जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों के लिए काशी का 24 वां विशाल भंडारा 29 जून से श्रावण मास तक आधार शिविर चंदनबाड़ी में चलेगा। ये जानकारी समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह बंटी ने चौक स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।

बता दें कि 26 जून को सेवादारों का जत्या जम्मू कश्मीर रवाना हो रहा है जो पूरे सावन माह करीब तक चंदनवाड़ी में कैम्प लगाकर श्रद्धालु यात्रियों की अनवरत सेवा करेगा। पहले जत्थे ने मौके पर पहुंचकर कैम्प लगाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष चन्दनबाड़ी कश्मीर में पहले से तीन गुना ज्यादा यात्री आने की संभावना है। बनारस के बहुत से लोगो को यात्रा परमिट की समस्या आ रही है। तय तिथि पर यात्रा परमिट नहीं मिल रहा है। संस्था उन यात्रियों की समस्याओ का निवारण करने की कोशिश कर रही है।

वहीं भंडारे में बनारसी ठंढई, पूड़ी, जलेबी, दाल, चावल, पावभाजी, इडली, मसाल डोसा, दूध के अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए कम्बल, जूता, मोजा, मास्क, टोपी, स्वेटर, साल, उपलब्ध रहेगा। कैम्प में लगभग 300 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था भी रहेगी। 24 जून को पहला जत्था 10 सेवदारों का गया है जो टेंट लगाने में लगा है। दूसरा जत्था 26 बनती सिंह व विवेक श्रीवास्तव के साथ 12 बजे रवाना होगा।

TOP

You cannot copy content of this page