करण ने सोनाक्षी को बताया सबसे कूल दुल्हन, जानिए वजह

न्यूज़ डेस्क। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून को शादी कर ली। इसके बाद से उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो अभी तक वायरल हो रहे हैं। फैंस इन्हें खूब पसंद कर दूल्हा-दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी शादी से अभिभूत हैं और बधाइयां व शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब फिल्म निर्माता करण जौहर ने खुलासा किया है कि उन्हें शादी में क्या पसंद आया। उन्होंने सोनाक्षी को ‘सबसे कूल दुल्हन’ भी बताया।

दरअसल करण ने शुक्रवार (28 जून) को इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स से बातचीत करने के लिए एक लाइव सेशन आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने सोनाक्षी और जहीर की शादी के बारे में बात की। उन्होंने सोनाक्षी के ब्राइडल लुक की तारीफ की और उनकी शादी की सादगी को देखकर हैरान रह गए। करण ने कहा कि आप जानते हैं कि सोनाक्षी के बारे में मुझे जो सबसे अच्छा लगा, वह यह था कि वह सबसे अच्छी दुल्हन थी। वह मस्त थी।

जहीर और सोनाक्षी प्यारे लग रहे थे। वे खुश दिख रहे थे, वे बहुत खूबसूरत लग रहे थे। और कोई तामझाम या दिखावा नहीं था। यह सिर्फ शुद्ध प्रेम और मस्ती थी और यही बात मुझे उनकी शादी में पसंद आई। और मुझे उनका लुक बहुत पसंद आया। उनके लिए बहुत सारा प्यार। पूर्व में जब सोनाक्षी व जहीर ने सोशल मीडिया पर शादी की आधिकारिक घोषणा की थी, तब करण ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनकी पोस्ट को फिर से शेयर करते हुए लिखा था, “बधाई हो और सोनाक्षी-जहीर को ढेर सारा प्यार।” बता दें कि करण बॉलीवुड के अधिकतर सितारों के साथ काफी मजबूत बोंडिंग शेयर करते हैं। लोग उनके हुनर के साथ हाजिरजवाबी के कायल हैं।

TOP

You cannot copy content of this page