सवर्ण विकास मंच के जिलाध्यक्ष बने पत्रकार विनोद कुमार पांडेय

प्रदेश महासचिव रूद्रेश सिंह व मुहम्मद आसिफ को पूर्वांचल अल्पसंख्यक विंग की कमान

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुधीर दूबे ने किया संगठन का विस्तार

वाराणसी (काशीवार्ता)। सवर्ण विकास मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुधीर कुमार दूबे ने प्रदेश इकाई व जिला इकाई का विस्तार करते हुए कई जिलों में पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से मनोनीत किया। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वह संबंधित जिलों में संगठन का विस्तार करके अपनी रिपोर्ट प्रदेश के संगठन महामंत्री अनिल कुमार श्रीवास्तव गुड्डू को देंगे। सवर्ण विकास मंच के रूद्रेश सिंह को प्रदेश महासचिव, विनोद कुमार पांडेय को वाराणसी का जिलाध्यक्ष, विष्णुकांत श्रीवास्तव को कायस्थ विंग मऊ का जिलाध्यक्ष, संजय द्धिवेदी को प्रदेश महासचिव ब्राम्हण विंग, रजत उपाध्याय को प्रदेश सचिव, राजप्रकाश श्रीवास्तव को रायबरेली का जिला उपाध्यक्ष, करण सिंह को जिला मीडिया प्रभारी, भूपेंद्र सिंह जिला महामंत्री, गौरव सिंह जिला संगठन मंत्री बनाया गया है। वहीं आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को वाराणसी कायस्थ विंग का जिला उपाध्यक्ष, रामइच्छा पाण्डेय को गाजीपुर का जिला उपाध्यक्ष ब्राम्हण विंग, मुहम्मद आसिफ को पूर्वांचल प्रभारी अल्पसंख्यक विंग, ओम कुमार तिवारी को रायबरेली का संगठन मंत्री बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय महासचिव अभय चौबे, प्रदेश अध्यक्ष कायस्थ विंग अजय श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन महामंत्री अनिल कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव अनिल कुमार वेदांती, प्रदेश प्रवक्ता डा. मृत्युंजय राय सहित आधा दर्जन से अधिक पदाधिकारियों बधाई दी।

TOP

You cannot copy content of this page