
वाराणसी। जलसंस्थान कर्मचारी महासंघ की ओर से रविवार को संघ कार्यालय में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं महासंघ के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव रहे।
समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अवधेश नारायण चतुर्वेदी ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी महासंघ के संरक्षक सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने निभाई। कार्यक्रम का स्वागत अभिभाषण एवं धन्यवाद प्रस्ताव संघ के संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। सम्मान समारोह में नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, उत्तर प्रदेश जल संस्थान कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित महामंत्री प्रवीण वर्मा, उपाध्यक्ष आलोक भट्टाचार्य, संयुक्त मंत्री आशीष त्रिपाठी सहित कार्यकारिणी सदस्य श्रीसचन्द्र श्रीवास्तव, मनोज कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, चन्द्र प्रकाश साहनी, मणिभूषण शुक्ला, शमसुद्दीन अंसारी एवं शेष नारायण सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
